पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र संघ पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

छात्र संघ पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | माताकर्मा कालेज कुसमुंडा में छात्र संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। कालेज के संचालक व्यासनारायण साहू ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य पुष्पा साहू ने सभी छात्र-छात्राओं को नियमित कालेज आने के साथ अपने उत्तरदायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन करते रहने कहा। संचालक साहू ने छात्र संघ पदाधिकारी अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष डी सुमन लहरे, सचिव खम्हन यादव, सहसचिव नीलकमल बंजारे, कक्षा प्रतिनिधि दीपेश श्रीवास, मोजम्मिल अंसारी कालेज विकास छात्र हित में काम करने की शपथ दिलाई। आयोजन को सफल बनाने में तिलेश्वरी श्रीवास, शिवकुमार वर्मा, पूनम साहू, सीमा तिवारी, अफरोज, हेमलता पटेल, यशपाल, रघुवीर, पुष्पा पाल ने सहयोग किया।