- Hindi News
- जिला कांग्रेस कमेटी की चुनावी बैठक कल से
जिला कांग्रेस कमेटी की चुनावी बैठक कल से
कोरबा | जिलाकांग्रेस कमेटी की चुनाव तैयारी बैठक 18 19 सितंबर को आयोजित है। कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष हरीश परसाई शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे कटघोरा, 2 बजे छुरी शाम 4 बजे आशीर्वाद पाइंट कोरबा में बैठक होगी। 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे दीपका, 3 बजे पाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। जिले के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष सिंह ठाकुर, नजीर कांग्रेसजनों को संबोधित करेंगे।