निगम का सफाई अभियान 2 तक
निगम का सफाई अभियान 2 तक
कोरबा| स्वच्छभारत अभियान के तहत नगर निगम विभिन्न स्थानों पर सफाई का विशेष अभियान चलाया रहा है। इसके तहत चौक चौराहों, सड़कों वार्डों में विशेष सफाई अिभयान चलाया जा रहा है। इन कार्यांे का निगम आयुक्त आलोक चन्द्रवंशी ने निरीक्षण किया। यह अिभयान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके तहत बाजार, सड़क, गली, मोहल्ले, मुख्य एव ंसंपर्क मार्गो, स्कूल, कालेजों, अस्पतालों, सार्वजनिक शौचालयों आदि सहित विभिन्न स्थानों में संपूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करने कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ ही पेयजल स्रोतों की भी साफ सफाई स्वयंसेवी संगठनों विभाग से की जा रही है।