- Hindi News
- राजपथ की परेड में शामिल होगा कटघोरा का अशोक
राजपथ की परेड में शामिल होगा कटघोरा का अशोक
शासकीयमुकुटधर पाण्डेय कालेज कटघोरा में अध्ययनरत अशोक कुमार रजक 26 जनवरी 2015 को राजपथ दिल्ली में होने वाले परेड में भाग लेगा। अशोक राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयं सेवक है। परेड में शामिल होने का सौभाग्य जिले से केवल अशोक को ही मिल सका है।
राजपथ परेड में शामिल होने से पूर्व अशोक का चयन स्टेट कैंप में प्रशिक्षण के लिए हुआ, जो उत्तर प्रदेश के आगरा में 1 से 13 अक्टूबर तक आयोजित है। अशोक इस प्रशिक्षण में भाग लेने प्रदेश के अन्य चयनित स्वयं सेवकों के साथ 29 सितंबर को रवाना हो जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद व्यक्तिगत अवरोध नहीं आने पर 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में होने वाले राजपथ परेड में जिले का यह स्वयं सेवक भाग लेगा। राजनीति शास्त्र में एमए प्रीवियस के स्टूडेंट अशोक को यह उपलब्धि आसानी से नहीं मिली है। आगरा परेड के लिए चयनित होने के पूर्व उसने अपनी काबिलियत ब्लाक स्तर के बाद जिला फिर यूनिवर्सिटी स्तर पर साबित किया है। इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी की एनएसएस समन्वयक कल्याणी जैन ने बधाई देते हुए प्रशिक्षण के लिए जरुरी संसाधन सुलभ कराए हैं। अशोक अपनी सफलता के लिए कटघोरा कालेज के एनएसएस अधिकारी डॉ.एसएस कंुवर, प्राचार्य सतीश अग्रवाल एनएसएस के जिला संगठक वायके तिवारी सहित माता पिता को श्रेय दिया है।
*बैकुंठपुर| शासनअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति राहत योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के पांच व्यक्तियों के उपचार के लिए 10 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एके.गढेवाल ने बताया कि ग्राम सरभोका के रामबाई और जयकरन, ग्राम बुडार के लीलावती, एवं श्री हरिओम तथा खडंगवा के ग्राम शिवपुर के सुभगिया प्रत्येक को 2-2 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।