पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उमस ने किया परेशान, बढ़ी बिजली की मांग

उमस ने किया परेशान, बढ़ी बिजली की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसममें बदलाव का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण एक दिन पहले तक मौसम में कुछ ठंडक थी। लेकिन सोमवार को उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम में बदलाव का असर बिजली की मांग पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को बिजली की मांग बढ़कर 3200 मेगावाट तक हो गई थी। 200 मेगावाट तक बिजली की कमी बनी हुई है।

मौसम में लगातार बदलाव के साथ-साथ प्रदेश में िबजली की मांग मंे कमी बढ़ोत्तरी जारी है। राज्य पावर जनरेशन कंपनी के कोरबा पूर्व प्लंाट में एक इकाई से बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। प्रबंधन के एक अिधकारी के अनुसार यहां 120 मेगावाट की 6 नंबर की इकाई से बिजली का उत्पादन तकनीकी कारणों से बंद है। यहां की अन्य इकाईयों से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

बांगो हाइडल प्लांट की सभी इकाईयों से लगातार बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। हालांकि सोमवार की देर शाम यहां 40 मेगावाट की एक यूनिट से बिजली बन रही थी। प्रदेश में मांग के अनुसार बिजली आपूिर्त कराने को लेकर जनरेशन कंपनी पर दबाव बना हुआ है। सोमवार की देर शाम तक निजी क्षेत्रों से मिलने वाली बिजली को मिलाकर जनरेशन कंपनी के पास लगभग 1950 मेगावाट तक बिजली की उपलब्धता थी। प्रदेश में बिजली जरूरतों को ध्यान में रखकर सेंट्रल सेक्टर से 1250 मेगावाट तक बिजली ड्राल किया जा रहा था जिसके कारण अोव्हरड्राल की िस्थति रही। इस तरह प्रदेश में 200 मेगावाट तक बिजली की कमी बनी हुई है। जनरेशन कंपनी के पावर प्लंाटों में कोयला की कमी भी दूर नहीं हुई है। िजसके कारण िबजली उत्पादन को लेकर प्रबंधन की परेशानी बनी हुई है।

एक दिन पहले यहां अिभयंता अिधवेशन में शामिल होने पहुंचे पावर कंपनी के अिधकारियों ने कोयला की कमी सहित प्लांटों से विद्युत उत्पादन की िस्थति की जानकारी लेकर स्थानीय अिधकारियों में िस्थति में सुधार के लिए निर्देशित किया है। इसके बाद भी कोई खास सुधार नजर नहीं रहा है। अिधकारी कुछ भी कहने से इनकार कर देते हैं।