भास्कर न्यूज | कोरबा
भास्कर न्यूज | कोरबा
गुरुवारकी सुबह गरज-चमक के साथ अंधड़ से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। देर शाम तक विभाग सुधार कार्य में जुटा रहा।
पिछले दो दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा था। एक दिन पूर्व शहर के अलावा कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बुंदाबांदी भी हुई थी। लेकिन गुरुवार को मौसम बहुत ज्यादा बिगड़ गया। सुबह लगभग 8.30 बजे एकाएक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। जिससे मौसम में ठंडक का अहसास भी लोगाों को हुआ। तेज अंधड़ के कारण शहर के कुछ जगहों ग्रामीण अंचलों में कई गांवों में बिजली व्यवस्थ चरमरा गई। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ गया। ग्रामीण क्षेत्रों में िबजली समस्या के कारण पहले से ही लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली विभाग के एक अधिकारी के अनुसार कुछ जगहों पर तार टूटने दूसरे फाल्ट के कारण लाइन प्रभावित हुई है। विभाग की आेर से ग्रामीण इलाकों मे िबजली व्यवस्था को सुधारने की कवायद की जा रही है। हालांकि इसमे पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है। बारिश लाइटनिंग के कारण कई गांवों की िबजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। बारिश के कारण कारण दीपका, कटघोरा, बांगो, पाली, बांकीमोंगरा, करतला, उरगा, पोड़ी उपरोड़ा, रजगामार क्षेत्र में बिजलीआपूर्ति प्रभावित हुई है। िपछले कई दिनों से बार-बार िबजली व्यवस्था गड़बड़ा रही है। विभाग के अनुसार लाइन में फाल्ट की सूचना िमलने पर अिधकांश जगहांे पर व्यवस्था को पूरी तरह से ठीक कर िलया गया है। कुछ जगहों पर सुधार जारी है। बारिश के कारण जिले के शहरी क्षेत्र तुलसीनगर, पाड़ीमार जाेन में भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।