- Hindi News
- बालको प्रबंधन के खिलाफ श्रमिक संगठनों ने दिया धरना
बालको प्रबंधन के खिलाफ श्रमिक संगठनों ने दिया धरना
कोरबा | 10सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को संयुक्त श्रमिक संगठन ने परसाभाठा चौक में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि 14 दिन के भीतर मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 25 फरवरी को वे काम ठप कर देंगे।
उनकी प्रमुख मांगों में ग्रेजुएट ट्रेनी एम्पलाइ वार्ड अन्य भर्ती को श्रम संगठनों के वादे अनुसार क्राइटेरिया में सुधार करने तक रोक लगाना, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा के अनुकूल पदों में भर्ती, इन पदों की भर्ती के साथ ही इंजीनियर भर्ती में भी राज्य शासन के भर्ती नियम का पालन करना, ठेका श्रमिक 354 पुर्ननियोजन अभ्यर्थियों को तत्काल काम पर लगाना, 10 वर्ष से अधिक समय से काम कर रहे ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण, ठेका श्रमिक आउट सोर्सिंग के वेतन ढांचा पुनरीक्षण के लिए वेज कमेटी बनाना समेत अन्य मांग शामिल है।
इस धरना में इंटक के एमआर नायक, बीएमएस राजेन्द्र मिश्रा, एटक एमएल रजक, एचएमएस एलए सहिस, सीटू बीआर प्रधान, नाम्स वाइके बनाफर, वाम्स वीएन सिंह समेत एएस अंसारी, दुष्यंत शर्मा, जयपाल सिंह, परेश बैरागी, रामाधार चंद्रा समेत बड़ी संख्या में श्रमिक नेता बेरोजगार युवक शामिल थे।
धरना पर बैठक श्रमिक संगठन के पदाधिकारी सदस्य।