- Hindi News
- कोरवा बच्ची को देखने जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व गृहमंत्री
कोरवा बच्ची को देखने जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व गृहमंत्री
कोरवा बच्ची को देखने जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व गृहमंत्री
कोरबा | जिलाअस्पताल में खून की कमी से जूझ रही एक पहाड़ी कोरवा बच्ची को देखने बुधवार को पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर जिला अस्पताल पहंुचे। जिला अस्पताल में लेमरू क्षेत्र में निवासरत एक पहाड़ी कोरवा परिवार की 10 वषीर्य बच्ची भर्ती है।
रक्त की कमी होने की वजह से उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं रहा है। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां बच्ची से मिलकर उसका हालचाल जाना। साथ ही डाक्टरों को बेहतर ढंग से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
बताया जाता है कि बच्ची को जरूरी पाजीटिव खून की ब्लड बैंक में भी कमी है जिस कारण से प्रर्याप्त मात्रा में खून उसे उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। ब्लड बैंक होने के बाद भी जिला अस्पताल में अक्सर ब्लड के लिए मरीज के परिजनों को भटकना पड़ता है।