पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तार करने गई पुलिस को आरोपी ने फरसा लेकर दौड़ाया

गिरफ्तार करने गई पुलिस को आरोपी ने फरसा लेकर दौड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालीके नगोई में छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी देवर को पकड़ने दो बार पुलिस टीम गई। दोनों ही बार आरोपी ने टीम को फरसा लेकर दौड़ाते हुए लौटा दिया। दूसरे दिन बुधवार को उसकी गिरफ्तारी हो सकी।

पाली थाना अंतर्गत ग्राम नगोई (लाफा) निवासी श्रवण सारथी (28) पिता कार्तिक राम सारथी ने सोमवार को अपनी रिश्तेदार महिला से छेड़छाड़ की थी। घटना के समय महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। मंगलवार को महिला ने आरोपी देवर श्रवण के खिलाफ पाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी श्रवण के खिलाफ अपराध क्रमांक 368/14 में धारा 354, 506 भादवि का जुर्म दर्ज कर लिया। दोपहर में पाली थाना में पदस्थ दो आरक्षकों को आरोपी श्रवण को गिरफ्तार करने भेजा गया। वह आरोपी के घर पहुंचे। लेकिन आरोपी ने उन्हें देख घर से फरसा निकाला और आरक्षकों को दौड़ाने लगे। आरक्षक वहां से बचकर वापस भागे। थाना पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। जिसके बाद एसआई दिलीप धिरहे मय स्टाफ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गए।

उन्हें भी आरोपी ने फरसे के दम पर वापस लौटने पर विवश कर दिया। टीम वापस पाली थाना लौट रही थी। इस बीच आरोपी ने गांव में सरपंच के घर पहुंचकर वहां भी तोड़फाेड़ की। इस घटना की जानकारी मिलने पर रात में पाली थाना प्रभारी सीके शर्मा स्टाफ को साथ लेकर आरोपी के घर पहुंचे। इस समय तक आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार को खोजबीन करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आरोपी ने किया था हल्का विवाद

मामलेके विवेचना अधिकारी एसआई दिलीप धिरहे ने बताया कि भाभी से छेड़छाड़ धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी श्रवण सारथी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम गई थी। इस दौरान आरोपी ने हल्का विवाद किया था। बाद में उसे पकड़ लिया गया।