ग्रामीण स्तरीय खेल स्पर्धा का समापन
कोरबा | राजीवगांधी खेल अिभयान योजना अंतर्गत जिला स्तरीय ग्रामीण खेल कबड्डी खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन विद्युत गृह हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-1 में किया गया। इसमें वेटलिफिंटिंग जूनियर क्लब सीएसईबी पूर्व में हुआ।
जिसमें 16 वर्ष के बालक-बालिका वर्ग के पांचों ब्लाक से खिलाड़ी सम्मिलित हुए। कबड्डी बालक वर्ग में कटघोरा प्रथम, पोड़ी उपरोड़ा द्वितीय तथा कोरबा तृतीय, कबड्डी बालिका वर्ग में पाली प्रथम, पोड़ी उपरोड़ा द्वितीय करतला तृतीय, खो-खो बालक वर्ग में करतला प्रथम, काेरबा द्वितीय, पाली तृतीय, खो-खो बािलका वर्ग में करतला प्रथम, पाली द्वितीय पोड़ी उपरोड़ा तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह भारोत्तोलन बालक 50 किलोग्राम में ज्योतिदास, विनोद, नरेन्द्रपाल, 56 किलोग्राम में श्याम कुमार, मुकेश यादव, मनोज पटेल, 62 किलोग्राम में मनीष कुमार, राहुल, दीपका, 62 किलोग्राम से अिधक में महेन्द्र पासी, राजेन्द्र पासी, मंगल भवन, भारोत्तोलन बालिका वर्ग में 44 किलोग्राम में सुचिता, पूजा रानी, साइबा, 48 किलोग्राम में अंजू कंवर, सीमा पासी, बसंती यादव, 53 किलोग्राम में अमृता रात्रे, सुमन, शीला यादव, 60 किलोग्राम में रंजीता सिंह, श्वेता चौधरी, सुमरिता महंत विजय रही। प्रतियोगिता का उदघाटन खेल अिधकारी डीडी रात्रे, अनूप राय, बसंत पांडेय, सुरेश क्रिस्टोफर ने किया। समापन अवसर पर खेल प्रभारी प्यारेलाल चौधरी, व्यायाम शिक्षक अनिल तिवारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान किया। प्रतियोगिता में राकेश जाटवर, पी मिंज, सावित्री जायसवाल, धमेन्द्र चौहान, िववेकानंद, गोपाल, शंकर, सुमन, विशाल विश्वकर्मा, मानेकर, दिनेश भगत, समित नेगी का सराहनीय योगदान रहा।