झरना 10वीं बोर्ड के टॉप टेन में शामिल
झरना 10वीं बोर्ड के टॉप टेन में शामिल
कोरबा | अशासकीयउच्चतर माध्यमिक घुड़देवा की छात्रा झरना को 10वीं बोर्ड के टॉप टेन में शामिल किया गया है। वे इस सूची में छठवें स्थान पर है। बोर्ड ने पिछले दिनों प्रावीण्य की स्थायी सूची जारी की है। अस्थायी प्राथमिक सूची में झरना का नाम शामिल नहीं था। लेकिन पुर्नमूल्यांकन के बाद उनके अंक बढ़ने पर वे टॉप टेन के छठवें स्थान में अपनी जगह बना ली है। यह जानकारी प्राचार्य एचएन श्रीवास ने दी है। झरना भारत भूषण की पुत्री है।