आर्ट ऑफ लिविंग का मेडिटेशन कोर्स 17 से
कोरबा | आर्टआफ लिविंग पार्ट-2 का आवासी एडवांस मेडिटेशन कोर्स 17 से 20 दिसंबर तक जूनियर क्लब सीएसईबी पूर्व मंे आयोजित है। कोर्स में भाग लेने के लिए 16 दिसंबर शाम 7.30 बजे तक पंजीयन अनिवार्य है। एडवांस कोर्स में अंतरतम में उतरने स्वयं का अनुभव करने का अवसर मिलता है। मौन, गहन ध्यान, सत्संग सेवा इस कोर्स के अिभन्न अंग हैं। इनके माध्यम से मन में अपूर्व शांति, ऊर्जा उत्साह का संचार होता है। इस कोर्स में वे सभी लोग भाग ले सकते हैं जो पूर्व में पार्ट-1 बेसिक या हैप्पीनेस प्रोग्राम कोर्स किया हो। इसके लिए आर्ट आफ लिविंग आश्रम बैंगलोर से प्रशिक्षक रहे हैं। पंजीयन के लिए मेदनी मिश्रा महावीर अग्रवाल से संपर्क किया जा सकता है।