- Hindi News
- डीएसपीएम प्लांट में संरक्षा सप्ताह का समापन
डीएसपीएम प्लांट में संरक्षा सप्ताह का समापन
डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह में संरक्षा सप्ताह का आयोजन दिनांक 3 से 9 दिसंबतर तक किया गया। जिसमें जिसमें अनेक प्रतियोगिताओं सहित माॅकड्रील तथा संरक्षा प्रशिक्षण चलचित्र प्रदर्शन का आयोजन संयंत्र में किया गया। संरक्षा सप्ताह का समापन समारोह संयंत्र के प्रशासनिक भवन में आयोजिति किया गया।
मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक एमएस कंवर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता बीएन बिश्वास, विशिष्ट अतिथि अधीक्षण यंत्री जार्ज एक्का, अधीक्षण यंत्री आर वर्मा मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रेमजी पटेल मंचस्थ थे। कार्यक्रम के दौरान सप्ताह भर आयोजित किए गए प्रतियोगिताओं का विवरण दिया गया विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं में कविता स्पर्धा में प्रथम विनोद त्रिवेदी, दितीय धनेश्वरी साहू, तृतीय ओपी साहू, नारा में प्रथम धनेश्वरी साहू, सविता ध्रुवे, द्वितीय ओपी साहू, जयंती चौहा, तृतीय निहारेन्दु शाहा अनुप सिंह, निबंध में प्रथम पवन दास, द्वितीय ओपी साहू, तृतीय धनेश्वरी साहू, सरिता ध्रुवे तथा संरक्षा जागरूकता के लिए रूपेश साहू, डीसी जैन यादव राम विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया गया। संरक्षा सप्ताह में उत्कृष्ट योगदान के लिए सतीश बरेठ महेश को सम्मानित किया गया। इस दौरान संरक्षा विभाग से प्रकाशित एक संरक्षा पुस्तिका विद्युत संयंत्र में दुर्घटना से बचाव सुरक्षा का विमोचन अतिथियों ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसमें संयंत्र के वरिष्ठ रसायनज्ञ देवेश दुबे ने संरक्षा से संबंधित सामान्य प्रश्नों को पूछा साथ ही सही जवाब देने वालों को मंचस्थ अतिथियों ने पुरस्कृत किया। आभार प्रदर्शन प्रेमजी पटेल ने किया।