सुभाष हाऊस ने मारी बाजी
कोरबा | सेंटजेवियर्स में साइंस क्वीज प्रतियोगिता का ब्रेन बज का आयोजन किया गया। जिसमें सुभाष चंद्र बोस हाऊस के छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली।
छठवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के चार हाऊस बनाए गए थे। एक-एक हाऊस में 6-6 बच्चे शामिल थे। प्रोजेक्टर के माध्यम से चार सवाल विज्ञान से संबंधित पूछे गए। चार राउंड में प्रतियोगिता पूरी हुई। तनुश्री बनर्जी खुशबू खान के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रमोद झा थे। अध्यक्षता बबली झा ने की। प्राचार्य एपी सिंह उप प्राचार्य डॉ. डीके आनंद उपस्थित थे। विजेता हाऊस में मानसी मरावी, उज्जवल सिंह, मेघना मार्बल, श्रेया संदल, श्रीजन रात्रे निकिता मांझी शामिल थे। उन्होंने 110 अंक हासिल किया।
निरीक्षण करते अतिथि।