सीईओ ने दिलाई मानव अधिकार की शपथ
कोरबा | जिलापंचायत कार्यालय परिसर में मानव अधिकार दिवस पर बुधवार को जिला पंचायत सीईओ विलास संदिपान भोसकर ने जिला पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई कि हम सभी, मानव अधिकारों को पूर्ण विश्वास निष्ठा से धारण करेंगे तथा मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना पूरा कर्तव्य निभाएंगे। किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना सभी के मानव अधिकारों का सम्मान समर्थन करेंगे तथा प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से किसी के मानव अधिकार का अपने विचार, शब्द या कार्य से नुकसान नहीं करेंगे।