क्रिकेट स्पर्धा का फायनल मैच 15 को
कोरबा | शहीदअफजल खान स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान मॉडल स्कूल बालकोनगर सेक्टर-3 में किया गया। इसका शुभारंभ 28 नवंबर को मॉडल स्कूल की प्राचार्य डा. इंदूमित शर्मा, प्लस 30 क्रिकेट समिति के अध्यक्ष नवीन कश्यप, संरक्षक टीई विवेक शर्मा, महासचिव वरूण पांडेय, प्रदीप चंदेल, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील फुल्लर, गौरव सोनी, सचिव समित भालाधरे शिशिर वैद्य की उपस्थित में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15111 रुपए द्वितीय 75111 रुपए दिया जाएगा। प्रतियोगिता में 50 टीमें भाग ले रही है। इसका फायनल मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने खेल प्रेमियों नागरिकों को शामिल होने अाग्रह किया है।