पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गुल रही, उमस ने किया सभी को परेशान

बिजली गुल रही, उमस ने किया सभी को परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | मंगलवारको तुलसी नगर जोन के सब स्टेशन में ब्रस्ट सिटी को सुधारने बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में बजली गुल होने से लोग उमस से परेशान रहे। कोई कोई खराबी आने से शहर में लाइट गुल हो जाती है। जिससे लोगों के साथ साथ विभाग को भी परेशान होना पड़ता है। विभाग के अनुसार लाइटनिंग के कारण रविवार को तुलसीनगर जोन के सब-स्टेशन मंे करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) ब्रस्ट हो गया, और ब्रेकर में भी फाल्ट आया था। मंगलवार को विभाग ने बिजली बंद रहने की आम सूचना जारी कर सब-स्टेशन में करंट ट्रांसफार्मर में सुधार का काम किया। जिसके कारण गायत्री मंदिर फीडर क्षेत्र से जुड़े शहरी इलाकों में बिजली गुल रही। सीटी में सुधार के अलावा ब्रेकर भी बदला गया। विद्युत वितरण विभाग का अमला दिन भर सुधार में लगा रहा। इसी तरह पाड़ीमार जोन अंतर्गत कोसाबाड़ी फीडर में सुधार कार्य जारी रहने के कारण भी इस फीडर से लगे निहारिका, पोड़ीबहार, कोसाबाड़ी,सहित आसपास के पूरे इलाके में घंटों तक बिजली गुल रही।

सब स्टेशन में सुधार कार्य करते कर्मचारी