पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लांट की इकाई में फिर आई खराबी

प्लांट की इकाई में फिर आई खराबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यपावर जनरेशन कंपनी के पावर प्लांटों की हालत एक के बाद एक खराब हो रही है। तकनीकी कारणों से एचटीपीपी की एक यूनिट से फिर उत्पादन ठप हो गया है। कोरबा पूर्व प्लांट की दो इकाई से िबजली का उत्पादन ठप हुआ था, जिसमें से एक को सुधार लिया गया है। प्रदेश में बिजली की मांग 3000 मेगावाट तक थी। प्लांंटों की सेहत बिगड़ने से मांग के अनुसार बिजली की आपूर्ति को लेकर कंपनी पर काफी दबाव बना हुआ है।

कुछ दिनों तक राज्य पावर जनरेशन कंपनी के पावर प्लंाट के सभी यूनिट बेहतर ढंग से बिजली का उत्पादन हो रहा था। जिससे उत्पादन कंपनी को मांग की अपेक्षा बिजली का उत्पादन करने को लेकर राहत थी। लेकिन कंपनी के प्लंाट की इकाईयों में खराबी का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। तकनीकी कारणों के चलते एचटीपीपी की इकाईयां बार-बार ट्रिप हो रही है। सोमवार को यहां 210 मेगावाट की तीसरी यूनिट से फिर बिजली उत्पादन ठप हो गया है। इसी तरह कोरबा पूर्व प्लांट की 120 मेगावाट में तकनीकी कारणों से उत्पादन ठप हुआ था। यहां की 50 मेगावाट की तीन नंबर इकाई से भी उत्पादन बंद हो गया था। लेकिन इसे सुधार लिया गया। 120 मेगावाट यूनिट का सुधार चल रहा है। अिधकारियों का कहना है िक इकाईयों का सुधार जारी है। प्लांटों में कोयला की कमी भी प्रबंधन के लिए परेशानी बना हुआ है। मंगलवार को प्रदेश में बिजली की मांग 3000 मेगावाट तक रही। लगातार बिजली की मांग एक ही स्तर पर बनी हुई है। इसी वजह से प्लांटों की खराबी को अिधकारी दूर करने में लगे हुए हैं। हालांकि प्लांटों में खराबी आने से सबसे बड़ा सहारा बांगो का हाइडल पावर प्लांट है। जहां नियमित उत्पादन हो रहा है।

उत्पादन पर एक नजर

प्लंाटक्षमता (मेगावाट) उत्पादन

कोरबा पूर्व 440 180

एचटीपीपी 1340 950

डीएसपीएम प्लंाट 500 470

बांगो हाइडल प्लांट 120 110

कोयलास्टॉक की िस्थति

प्लंाटउपलब्ध स्टॉक (लगभग) िदन

कोरबा पूर्व 08 हजार टन 1

डीएसपीएम 06 हजार टन 6

एचटीपीपी 33 हजार टन 2