सीईओ को हटाने जिला पंचायत सदस्य लामबंद
जिलापंचायत में तनातनी जारी है। सीईओ आरपी गुप्ता को हटाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य पुन: मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं। सभी सदस्य चार दिन बाद रायपुर रवाना हाेंगे। जब तक सीईओ को नहीं हटाया जाता तब तक सामान्य सभा के साथ कोई भी स्थाई समिति की बैठक नहीं होगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने भी तैयार हैं।
यह निर्णय जिला पंचायत अध्यक्ष शकुंतला कंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को सदस्यों की बैठक में लिया गया। अध्यक्ष के कक्ष में दोपहर में उपाध्यक्ष सुनीता राजवाड़े, सदस्य मदन राठौर, डा. पवन सिंह, संदीप कंवर, रीना जायसवाल, मायावती राठिया, दूजबाई मरकाम, रामायण देवी, रोहणी रजक, खेलबाई पाटले हीराकली उइके की उपस्थित में बैठक शुरू हुई। बंद कमरे में हुई बैठक में सदस्यों ने सीईओ गुप्ता की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर की। सीईओ की मनमानी से सभी सदस्य परेशान हैं। सभी ने कहा कि पुन: सभी सदस्य एक साथ रायपुर जाकर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि वे मुख्यमंत्री को सदस्यों की भावनाओं से अवगत करा चुके हैं। सीईओ ने अध्यक्ष सदस्यों के सामने ही यह टिप्पणी की थी कि 13वें वित्त की 10 प्रतिशत राशि का सदस्यों ने आपस में ही बांट लिया है। इस पर अध्यक्ष सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिला पंचायत की जो भी राशि होती है वह व्यक्तिगत नहीं होगी, बल्कि सदस्यों के प्रस्ताव पर कार्याें की मंजूरी दी जाती है। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को ही बनाया जाता है। इसके बाद भी सीईओ मनमानी करते हुए कार्यों को निरस्त कर रहे हैं।
शिक्षक को कैसे किया अटैच
^शासनने सभी शिक्षकों को मूल स्कूलों में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद भी सीईओ ने एक शिक्षक को अटैच किया है। इसी तरह कई कार्यांे में मनमानी की जा रही है। इसी वजह से सीईओ गुप्ता के रहते कोई भी बैठक नहीं होगी। सुनीताराजवाड़े, उपाध्यक्षजिला पंचायत
सदस्य जनता के प्रति जवाबदार
^सीईओ गुप्ता को हटाने की मांग सभी सदस्यों ने की है। जन प्रतिनिधियों के साथ सीईओ का व्यवहार ठीक नहीं है। ऐसे में कार्य करने में परेशान होती है। सदस्य सीधे जनता के प्रति जवाबदार होते हैं। अिधकारियों की मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी। शकुंतलाकंवर, अध्यक्षजिला पंचायत
सदस्यों ने जताई एकजुटता
जिलापंचायत मे