सिंचाई के लिए घटी पानी की मांग
कोरबा | लगातारबारिश होने से सिंचाई के लिए पानी की मांग घटती जा रही है। हसदेव दर्री बरॉज से एलबीसी नहर में 3 हजार क्यूसेक आरबीसी में 3 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बरॉज उप संभाग के एसडीओ केएल शर्मा ने बताया कि पानी की डिमांड कम हुई है। मंगलवार को शहर में 17.78 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। हसदेव बांगो बांध का जलस्तर 358.82 मीटर है। बांगो हाइडल प्लांट को लगातार 65 घंटे चलाया जा रहा है।