संदेहियों से पूछताछ जारी
संदेहियों से पूछताछ जारी
कोरबा | दर्रीके एचटीपीपी कालोनी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में दोनों संदेही युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। दर्री एचटीपीपी कालोनी के अलखनंदा विहार के एक सूने मकान में बुधवार की रात कालोनी के ही युवक विनोद खलखो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस जब पहुंची तो युवक का शव फर्श पर पड़ा था। समीप उसकी प्रेमिका मौजूद थी।
उसने युवक द्वारा उससे कहासुनी होने पर फंासी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि घटना के बाद उसके दो परिचित युवकों ने शव फंदे से उतारने में उसकी मदद की थी। जिन्हें उसने कॉल करके बुलाया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों युवक शैलेंद्र कुमार शैलेंद्र राव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डाक्टर के छुट्टी में होने की वजह से अब तक शार्ट पीएम रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिल सकी है।
----------------------