- Hindi News
- 14 करोड़ में बना कटघोरा व्यपवर्तन, नहर बनाने 68 करोड़ की जरुरत
14 करोड़ में बना कटघोरा व्यपवर्तन, नहर बनाने 68 करोड़ की जरुरत
जलसंसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना कटघोरा व्यपवर्तन का निर्माण ग्राम आमा खोखरा में दो साल पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। नहर नहीं बनने के कारण किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से गेट भी खुले हैं। नहर बनाने के िलए 68 करोड़ 70 लाख रुपए का प्रस्ताव पुनरीक्षित प्रशासकीय मंजूरी के लिए राज्य शासन के भेजा गया है।
कटघोरा व्यपवर्तन की प्रशासकीय मंजूरी वर्ष 2006 में मिली थी। उस समय इसकी लागत 15 करोड़ 19 लाख थी। अब तक 14 करोड़ से अिधक खर्च की जा चुकी है।
व्यपवर्तन में गेट भी लगाए गए हैं। निर्माण हुए दो साल से अिधक समय होने के बाद भी नहर निर्माण के लिए मंजूरी नहीं मिल पाई है। पहले नहर निर्माण के िलए 54 करोड़ 52 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। अब इसे बढ़ाकर 68 करोड़ 70 लाख कर दिया गया है। जब तक नहर नहीं बनेगा किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
1991 हेक्टेयर में होगी सिंचाई
व्यपवर्तन(डायवर्सन) से 1991 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इसकी नहर बांकीमोंगरा, अरदा, सुतर्रा, सिंघाली, कसनिया समेत 24 गांवों के लिए बनाई जाएगी। यहां के किसानों को सिंचाई की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। जब तक मंजूरी नहीं मिलती वे लाभ से वंचित रहेंगे।
24 किलोमीटर लंबी नहर बनेगी
कटघोराव्यपवर्तन से सिंचाई के लिए 24 िकलोमीटर लंबी नहर बनाई जाएगी। इसके लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। नहर बनाने की लागत बढ़ती जा रही है। सीएसआर रेट में वृिद्ध होेने के साथ ही मुआवजा रािश भी बढ़ जाएगी। यह नहर सुतर्रा के निकट से गुजरेगी।
एक माह में मंजूरी की संभावना
^कटघोरा व्यपवर्तन के लिए नहर बनाने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। इसकी मंजूरी एक माह में मिलने की संभावना है। नहर नहीं बनने से किसानों का लाभ अभी नहीं मिल रहा है। वीकेमल्होत्रा, प्रभारीईई, जलसंसाधन विभाग
बांध का फाइल फोटो।