- Hindi News
- लाइटनिंग से सीटी हो गया बर्स्ट शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित
लाइटनिंग से सीटी हो गया बर्स्ट शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित
कोरबा | शहरकी बिजली व्यवस्था से लोग पहले से ही परेशान हैं। रविवार की दोपहर लाइटनिंग (आकाशीय बिजली) के कारण तुलसी नगर जोन िस्थत सीटी ब्रस्ट हो गया। िजससे पूरे शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। बिजली विभाग का अमला रात में भी सुधार कार्य में जुटा रहा। लेकिन बार-बार बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान रहे।
विद्युत वितरण विभाग के अनुसार अासमान से बरस रही आकाशीय बिजली से विभाग को काफी नुकसान पहुंच रहा है। उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है। लाइटनिंग के कारण शहरी ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बार-बार गड़बड़ा रही है। रविवार की दोपहर भी हुई लाइटनिंग के कारण तुलसीनगर जोन के सब-स्टेशन मंे करंट ट्रांसमफार्मर (सीटी) ब्रस्ट हो गया। वहीं ब्रेकर में भी फाल्ट आया था। िजसके कारण इस जोन अंतर्गत आने वाले टीपीनगर, इंदिराविहार आवासीय व्यवसाियक परिसर, मेन रोड काेरबा, पुराना बस स्टेंड, सीतामढ़ी सहित अासपास के क्षेत्र में बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। विद्युत वितरण विभाग अमला सुधार में लगे रहे। बिजली की आंख मिचौली जारी थी। रात 9 बजे तक भी शहर मंे बिजली व्यवस्था को लेकर यही िस्थति रही। पिछले एक महिने के दौरान बारिश के दौरान आकाशीय िबजली के कारण िबजली िवभाग के उपकरणों के डेमेज होन की घटना हो चुकी है।
तेज गर्जना के कारण बड़ा नुकसान पहले भी बिजली विभाग को हो चुका है।
बालको क्षेत्र में भी लोग परेशान
रविवारको पाड़ीमार जोन अंतर्गत बालको क्षेत्र में कई जगहों पर लाइट गुल रहने से उपभोक्तओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक क्षेत्र में िबजली व्यवस्था ठप हो गई थी। उमस भरी गर्मी के कारण क्षेत्र के लोग ज्यादा परेशान रहे। बालको क्षेत्र के लोगांे का कहना है िक िपछले कुछ दिनों से यहां बिजली व्यवस्था काफी खराब है।
लाइटनिंगके कारण आई खराबी
^लाइटनिंगके कारण तुलसी नगर जोन स्थित विद्युत सब-स्टेशन में करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) ब्रस्ट हो जाने के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। सुधार के दौरान बार-बार ट्रिपिंग के कारण लाइट गुल हो रही थी। िजसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अिधकारी-कर्मचारी सुधार में लगे है। एकेभारद्वाज, ईई,विद्युत वितरण विभाग