पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हसदेव ने जीती कैरम स्पर्धा

हसदेव ने जीती कैरम स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भटगांव | कोयलांचलक्षेत्र के जरही स्थित मैत्री भवन में आयोजित तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का समापन भटगांव महाप्रबंधक अजय धर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कैरम प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी हसदेव एवं उपविजेता की ट्राफी भटगांव क्षेत्र को मिली। प्रतियोगिता में एसईसीएल कंपनी के 14 क्षेत्र रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, कुसमुंडा, बिश्रामपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, हसदेव, जमुना, कोतमा, जोहिला, भटगांव, गेवरा, दीपका के लगभग 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंतिम दिवस ओपन सिंगल मैच जितेनू दास जमुना कोतमा, संतोष वर्मा हसदेव, साेहराब अली बैकुंठपुर एवं अरविंद श्रीवास्तव हसदेव के मध्य खेला गया। इसमें सोहराब अली बैकुंठपुर संतोष वर्मा हसदेव ने बाजी मारी। फाइनल ओपन मैच सोहराब अली एवं संतोष वर्मा के मध्य खेला गया। इसमें संतोष वर्मा हसदेव विजयी रहे। समापन अवसर पर महाप्रबंधक अजय धर ने कहा कि एसईसीएल कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।







इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मार्कंडेय सिंह, आईडी तिवारी, मनोज मिश्रा, एकलाख खान, नौशाद खान, मनोज पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, एचएन ओझा, एके सिन्हा, संजय दास आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा केजेड अंसारी ने किया।