पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय स्पर्धा में मनाली रोशन का चयन

राज्य स्तरीय स्पर्धा में मनाली रोशन का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयहाई स्कूल स्याहीमुड़ी के दो छात्रों ने अपनी प्रतिभा राज्य जोन स्तरीय आयोजन में शामिल छात्र-छात्राओं को पीछे छोड़ते हुए साबित किया है। दोनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोिगता के िलए हुआ है।

11 12 िसतंबर को पीजीबीटी कालेज बिलासपुर में 14वीं राज्य स्तरीय 42वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित पर्यावरण प्रदर्शनी 2015 के लिए जोन स्तरीय आयोजन किया गया। जिसमें स्याहीमुड़ी स्कूल से 4 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। िजसमें पश्चिम भारत विज्ञान मेला के अंतर्गत व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में कक्षा 9वीं की छात्रा मनाली मरावी के प्रस्तुत माडल को प्रथम स्थान मिला। मनाली प्राचार्य डॉ. फरहान अली के मार्गर्शन में बनाए प्रोजेक्ट में नारियल के रेसे के अनेक उपयोगों को प्रदर्शित किया था। वहीं िवज्ञान, गणित की युगान्तकारी घटना के अंतर्गत 10वीं के छात्र रोशन कुमार के माडल को द्वितीय स्थान मिला। रोशन ने व्याख्याता हेमंत माहुलीकर के मार्गदर्शन मंे गुणनखण्ड चक्र त्रिकोणमितीय सारणी का प्रस्तुितकरण किया। संस्था की गणित व्याख्याता प्रभा साव चारों माडल की प्रभारी के रूप मेें जोन स्तरीय आयोजन में शािमल हुईं थीं। निर्णायक दलों ने आयोजन में प्रस्तुत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के माडल को अवलोकन करने के बाद मनाली मरावी रोशन कुमार के माडल की केवल सराहना िकए वरन दोनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के िलए भी मौके पर िकया गया। छात्रों के माडल को िमली उपलब्धि से स्कूल परिवार गौरवािन्वत है। उल्लेखनीय है कि हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में स्याहीमुड़ी का परिणाम 82 प्रतिशत रहा जो राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित संस्थाओं में सर्वाधिक है।

रोशन

मनाली

मनाली द्वारा बनाया गया प्रोजेक्ट, रोशन का माडल जिसे िमला दूसरा स्थान।