पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैशन शो में प्रतिभागियों ने िबखेरा जलवा

फैशन शो में प्रतिभागियों ने िबखेरा जलवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | जेसीआईकी सहयोगी संस्था जेसीरेट विंग ने अग्रसेन गर्ल्स कालेज में फैशन शो का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न प्रांतों के परिधानों मंे सजी 42 प्रतिभागियों ने कैटवाक कर जलवा बिखेरा।

संस्था के निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों में कुसमुलता को प्रथम, शुभांगनी को द्वितीय प्रिया राय को तृतीय स्थान दिया। कार्यक्रम का संचालन जेसीरेट अध्यक्ष पिंकी वर्मा ने िकया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राकेश खूबचंदानी, आशीष खेतान, गोपाल अग्रवाल, प्राचार्य वायके सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन सचिव सोनल शर्मा ने किया।

फैशन स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागी।