- Hindi News
- नाली निर्माण का विधायक देवांगन ने किया भूमिपूजन
नाली निर्माण का विधायक देवांगन ने किया भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद दीपका में विधायक लखनलाल देवांगन ने 6 लाख की लागत से बनने वाली नाली के िनर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र का कोई भी कोना विकास की मुख्यधारा से अछूता नहीं रहेगा।
विकास की कड़ी में नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सार्वजिनक हित के लिए नींव रखी जा रही है। नाली निर्माण से पानी निकासी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इसके साथ ही बरसात में होने वाली बीमारियों से लोगों को राहत मिलेगी। देवांगन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गांव के साथ शहर के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवचरण राठौर, महिला मंडल अध्यक्ष उत्तरा कुंभकार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश गुरुद्वान, राधे यादव, बुधवारा देवांगन, लक्ष्मण यादव, राजेन्द्र राजपूत, मनी सिंह, वीणा जायसवाल, महिन्दर सिंह, दिलीप सिंह, विमला सोनवानी, फुलमन यादव, कृष्णकुमार जायसवाल, सीमा देवी, गायत्री देवी, अरमाना खातून, मजाला शब्बीर, शहजादी खातून, राकेश कौशिक, राजेन्द्र राजपूत, राकेश सिंह, आदित्य सोनी, कुमार सिंह, लक्ष्मी देवांगन आदि उपस्थित थे।