- Hindi News
- सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान
सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान
कोरबा. सेंटजेवियर्स पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत समृद्ध भारत कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ स्कूल परिसर की सफाई कर किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक प्रमोद झा, प्राचार्य एपी सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं को डॉ.आनंद पाण्डेय ने अभियान के लक्ष्य महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में ही देश के भावी नागरिक के भविष्य का निर्माण होता है। स्कूल के आसपास खेल मैदान की सफाई का लक्ष्य रखा गया। संस्था प्रमुख शिक्षकों ने मैदान की खास साफ कर छात्रों को प्रेेरित किया। छात्र छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ स्कूल स्टाफ एक साथ स्कूल परिसर की सफाई किए। गमलों की सफाई, परिसर की सफाई तीन घंटे तक किया गया।
मैदान में घास की सफाई करते छात्र-छात्राएं
न्यूज इनबॉक्स .