- Hindi News
- रायपुर से ट्रक लेकर पहुंचे थे पाइप की चोरी करने, 3 पकड़ाए
रायपुर से ट्रक लेकर पहुंचे थे पाइप की चोरी करने, 3 पकड़ाए
कोरबा. दर्रीपुलिस ने राखड़ पाइप की चोरी कर ले जाते ट्रक समेत तीन लोगों को पकड़ा है। सभी आरोपी रावाभांठा रायपुर के रहने वाले हैं। अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। एचटीपीपी विस्तार परियोजना के राखड़ बांध के लिए डिंडोलभांठा तक पाइप लाइन बिछाई गई है। शनिवार को कुछ लोग गैस कटर में पाइप को काटकर ट्रक में ले जा रहे थे। इसी दौरान पुिलस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ िलया। जिसमें रावाभांठा रायपुर निवासी रमेश, संतोष कुमार धिरहे मनोज सांरग भी थे। तीनों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपी फरार होने में कायमब हो गए। आरोपियों ने गोपालपुर पंडरीपानी के पास से 800 मीटर पाइप को काट चुके थे। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 80 हजार है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके पहले भी क्षेत्र में कबाड़ चोर वाहन लेकर चोरी करने पहुंचे थे। जिसे पुलिस ने पकड़ा था। रायपुर से कबाड़ चोरी का यह गिरोह पहली बार सामने आया है।