पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहार की भीड़, पार्किंग के लिए जगह कम

त्योहार की भीड़, पार्किंग के लिए जगह कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्यौहार की शुरूआत के साथ ही शहर के बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में बाेनस के बंटने के साथ ही बाजार में खरीदी की धूम मचेगी, जो दीपावली तक जारी रहेगी। कोसाबाड़ी से लेकर निहारिका, घंटाघर, ट्रांसपोर्टनगर, पावर हाऊस रोड, पुराना बस स्टैंड, सीतामणी रोड तक लोगों की भीड़ नजर आएगी, जिससे जाम के हालात बनेंगे। ज्यादा जाम की स्थिति पावर हाऊस रोड में होगी।

शहर में मुख्य सड़क के किनारे व्यवसायिक प्रतिष्ठान होने और पार्किंग के प्रर्याप्त इंतजाम नहीं होने से ऐसी स्थिति बनती है। लेकिन पावर हाऊस रोड समेत उन सभी व्यवसायिक क्षेत्र जहां जाम लगता है प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई खास इंतजाम नजर नहीं रहा है। हर साल त्यौहारी सीजन में जाम के हालत को देखकर अधिकारी चिंता जताते हैं प्लानिंग की बात होती है। लेकिन स्थायी निदान नहीं हो पाता है।

पावर हाऊस रोड

>समस्या: पावरहाऊस रोड में नवरात्र, दशहरा और दीपावली में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। तय पार्किंग की जगह कम पड़ जाती है। सड़क पर वाहन खड़ी करने पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करती है।

>प्रयास: पावरहाऊस रोड पर जाम लगे इसके लिए पार्किंग बनाने की योजना है। इसी तरह फोर व्हीलर की एंट्री बंद कर बैट्री चलित कार चलाने की निगम की योजना भी अब तक कागजों में हैं।

>समाधान: पावरहाऊस रोड से पहले नहर की ओर पार्किंग की व्यवस्था हो। त्यौहारी सीजन में रोड को वन-वे के रूप में उपयोग किया जाए। जिससे आमने-सामने का जाम नहीं लगेगा। वहीं सर्वमंगला मंदिर की ओर से आने वालों को डायवर्ट किया जाए।

पुराना बस स्टैंड

>समस्या: ग्राहकोंकी भीड़ के बीच टू व्हीलर, फोर व्हीलर और यात्री वाहनों का दबाव रहता है। फुटपाथ से सड़क तक दुकान सजे होते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

>प्रयास: पुलिसद्वारा जाम की स्थिति निर्मित हो इसके लिए जवानों की पाइंट ड्यूटी लगाई जाती है। ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहते हैं। यात्री बसों को निर्धारित स्थान पर खड़े होने का निर्देश जारी किया जाता है।

>समाधान: पुरानाबस स्टैंड के पास या सिटी कोतवाली के पीछे मैदान में वाहनों की पािर्कंग के लिए जगह तय किया जाए। फुटपाथ पर लगने वाले दुकानों को खाली जगह में लगाया जाए जिससे खरीददारी सड़क पर हो।

पावर हाऊस रोड में दिनभर रहती है भीड़।

ट्रांसपोर्ट नगर

>समस्या: सीएस