सिकलिंग जांच शिविर आज
कोरबा. गायत्रीधर्मशाला कटघोरा में 28 सितंबर को सिकलिंग जांच, जागरूकता काढ़ा शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान पुरानी जांच रिपोर्ट भी दी जाएगी। डॉ. प्रदीप देवांगन ने बताया कि सिकलिंग प्रभावितों में 10 प्रतिशत की वृद्धि होना चिंता की बात है। इसी वजह से लगातार जांच शिविर आयोजित कर सिकलिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जांच सिकल सेल स्क्रीनिंग प्रोजेक्ट मेडिकल कालेज रायपुर द्वारा की जाएगी।