महिला से छेड़छाड़ और मारपीट
महिला से छेड़छाड़ और मारपीट
कोरबा. जनरलस्टोर्स में सामान खरीदने गए एक व्यक्ति ने संचालक की प|ी से छेड़छाड़ मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। दीपका थाना अंतर्गत झाबर में एक दंपत्ति जनरल स्टोर्स का संचालन करता है। शनिवार को समीप ही रहने वाला मिलाप सिंह उक्त स्टोर्स में सामान लेने गया। जहां संचालक की प|ी बैठी थी। मिलाप सिंह ने उसे अकेले देख छिंटाकशी करते हुए छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध जताया तो उससे मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मिलाप सिंह को पकड़कर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इस घटना को लेकर मोहल्ले में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। आरोपी से पूछताछ जारी है।