एसोसिशन ने महतो का किया सम्मान
भारतीय चिकित्सा पद्धित (आयुर्वेद) के उत्थान विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। क्योंकि भारतीय चिकित्सा ही निरापद सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है। पहली बार सांसद में पहुंचने पर पहला सवाल भी आयुर्वेद के संबंध में ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन से पूछा था।
यह बात सांसद डॉ.बंशीलाल महतो ने स्वयं के सम्मान समारोह चिकित्सक सम्मेलन में कही। परशुराम भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.महतो का सम्मान एसोसिएशन के डॉ.तीजराम राठिया, डॉ.जेपी चंद्रा, डॉ.केके पोद्दार, डॉ.हरिकांति दुबे ने शाल श्रीफल भेंटकर किया। कार्यक्रम के संचालक डॉ.नागेन्द्र शर्मा ने आगामी समय में प्रांत स्तरीय सम्मेलन कोरबा में आयोजित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.अश्वनी आर्य, डॉ.रवि राठौर, डॉ.प्रदीप देवांगन, डॉ.रामगोपाल साहू, डॉ.गणेश प्रभुआ, डॉ.बंशीधर नायक, डॉ.शिरीन सिंह, डॉ.जितेन्द्र शर्मा, डॉ.राजेश गभेल, डॉ.लवककुमार साहू, डॉ.सुधांंशु शर्मा, डॉ.दीपा रानी, डॉ.अतुल धाबु, डॉ.सपना धाबु, डॉ.राजीव गुप्ता, डॉ.शाकीर खान, डॉ.राजीव श्रीवास ने सहयोग किया।
सांसद डॉ. बंशीलाल महतो को सम्मानित करते पदाधिकारी।