पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्व निरीक्षक मंडल पुर्नगठन करने दावा आपत्ति मंगाया गया

राजस्व निरीक्षक मंडल पुर्नगठन करने दावा आपत्ति मंगाया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्थित राजस्व निरीक्षक मंडल का पुर्नगठन किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर रीना बाबा साहब कंगाले ने लोगों से 1 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि 4 अक्टूबर को इस पर दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुनवाई की जा सके। पुराने मंडल कोरबा, कटघोरा दीपका का विखंडन होना इस प्रस्ताव में शामिल है। इसके बाद नए मंडल के तौर पर यह हल्का पटवारी शामिल हो जाएंगे।

लंबे समय से शहरी क्षेत्र के ग्राम पटवारी हल्का क्रमांक पुराने राजस्व मंडल निरीक्षक मंडल के अधिन होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बालको क्षेत्र के पटवारी हल्का क्रमांक 10 पाड़ीमार, 10 रूमगरा, 10 रिस्दा, 25 झगरहा के लोगों को कोरबा के आरआई दफ्तर का चक्कर काटना पड़ रहा था। इसी तरह कुछ क्षेत्र ऐसे थे, जहां के लोगों का भैंसमा क्षेत्र के आरआई के बिना उनका काम हो पाना मुमकिन नहीं था। इसी तरह दर्री क्षेत्र के दो दर्जन भर गांवों के लोगों को 20 किलोमीटर दूर कटघोरा के आरआई को खोजना पड़ रहा था। यही स्थिति गेवरा क्षेत्र की रही है। कोरबा से महज 10 किलोमीटर के अंतर्गत स्थित गांव के लोगों का दीपका आरआई के बिना राजस्व कार्य संबंधी कार्य हो पाना संभव नहीं था। लेकिन अब नए पुर्नगठन में जो आरआई मंडल प्रस्तावित किया गया है, वह अधिनस्थ ग्राम क्षेत्र में स्थित है। सभी गांव नगर निगम क्षेत्र के है लेकिन दीपका कटघोरा आरआई के अधीन पिछले कई दशक से उनका कामकाज अन्य कार्य संचालित हो रहा था।

4 को तय हाे जाएगा नया रानिमं

4अक्टूबर को दावा आपत्ति की सुनवाई के बाद नए राजस्व निरीक्षक मंडल तय हो जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पुर्नगठन के संबंध में निर्देश जारी किया था। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर ने पुर्नगठन का प्रस्ताव किया है।

प्रस्तावित राजस्व निरीक्षक मंडल पर एक नजर

तहसीलपुराना रानिमं प्रस्तावित नए रानिमं पहक्र नाम

कोरबाकोरबा कोरबा कोरबा, रिस्दी, रामपुर

कोरबा पाड़ीमार पाड़ीमार, रूमगरा, रिस्दा, झगरहा

कोरबा दादरखुर्द दादरखुर्द, खरमोरा, बरबसपुर, ढेलवाडीह

कटघोरा कटघाेरा गोपालपुर गोपालपुर, स्याहीमुड़ी, चोरभट्‌ठी

कटघोरा डुमरमुड़ा डुमरमुड़ा, बरेडीमुड़ा, कुमगरी

कटघोरा बांकीमोंगरा बांकी, मोंग