पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवारों ने दशगात्र से लौट रहे स्वास्थ्य कर्मियों से की लूट

बाइक सवारों ने दशगात्र से लौट रहे स्वास्थ्य कर्मियों से की लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | जिलाअस्पताल के डाॅक्टर वीके राठौर के पिता के दशगात्र में शामिल होकर लौट रहे स्वास्थ्य कर्मियों से बेहरचुंआ के आगे अलगढ़ा पहाड़ में बाइक सवार युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। मामले की रिपोर्ट खरसिया थाना में की गई है।

कोरबा-चांपा रोड पर सरगबुंदिया के पास 30 नंवबर को हाइवा ने कार को चपेट में ले लिया था। घटना में मृत होने वाले तीनों लोग जिला अस्पताल के मेडिकल आफिसर डाक्टर वीके राठाैर के पिता,जीजा और भांजा था। बुधवार को उनके गृहग्राम खरसिया में दशगात्र आयोजित था। इसमें शामिल होने स्वास्थ्य विभाग समेत जिला अस्पताल के स्टाफ भी गए थे। शाम को सभी लोग वापस लौटने रहे थे। कार में गए जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारी समेत 4 लोग शार्टकट के चक्कर में खरसिया-बेहरचुआं के मार्ग से लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे उनकी कार अलगढ़ा पहाड़ के पास पहुंची थी। जहां 3-4 बाइक में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनकी वाहन रोक ली। उन्होनें खुद को खरसिया थाना से होने की बात कहते हुए कथित जांच की। अपनी पहचान और आई कार्ड दिखाने के बाद भी उन्हाेंने आई कार्ड और मोबाइल लूट ली। काफी मिन्नत करने के बाद उन्होंने आई कार्ड और मोबाइल वापस किया लेकिन जेब में रखे रकम लूट लिया। घटना के बाद बाइक सवार सभी लोग पहाड़ से नीचे उतर गए। शिकार स्टाफ ने वापस खरसिया थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।