- Hindi News
- डॉ. दुबे ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर भरा नामांकन
डॉ. दुबे ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर भरा नामांकन
ठेकेदार सप्लायर नहीं लड़ सकते चुनाव
भाजपा कांग्रेस की सूची का सबको इंतजार
नगरीयनिकाय चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कांग्रेस के दिग्गजों को सूची का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही शहर सरकार को लेकर आम मतदाता की रूचि भी इस बात को लेकर है कि आखिर दोनों दल किसे अपना प्रत्याशी घोषित करते हैं। इसी बीच दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई गई है। चित्रलेखा चंदेल का नाम भी चर्चाओं में है। भाजपा की सूची संभागीय समिति ने राज्य कमेटी को भेज दी है। इसमें डा. दुबे संजू देवी की दावेदारी मजबूत है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज टिकट की चाह रखने वाले लोगों को अपने आला कमेटी के हरी झंडी का इंतजार है। दीपका में भाजपा ने बुधवारा देवांगन का नाम अध्यक्ष के लिए लगभग तय कर दिया है।
जहां भाजपा महापौर, नपा नपं अध्यक्ष समेत सभी निकायों के पार्षद प्रत्याशी के चयन को लेकर जिला कमेटी की बैठक हो गई है। कमेटी ने पैनल बनाकर संभागीय समिति को मंगलवार को ही भेज दिया। संभागीय समिति की बुधवार को बिलासपुर में बैठक हुई। एक-एक नाम पर चर्चा हुई। साथ ही अंतिम चयन को लेकर नेताओं के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। कोर कमेटी के सदस्यों को तीन-तीन नाम चयन करने को कहा गया है। अंतत: कुछ स्थानों पर एक-एक नाम और ज्यादातर में एक से अधिक नाम की सूची बनाकर राज्य कमेटी को भेज दी गई है। वैसे भी जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल की नाराजगी से पहले ही तय हो गया है कि प्रत्याशी के नाम का चयन करने के लिए काफी गंभीरता दिखानी होगी। सभी नेताओं की पसंद का ख्याल रखना होगा। साथ ही सबसे ज्यादा इस बात पर जोर होगा कि जिसे प्रत्याशी बनाया जाता है वह जितने योग्य है या नहीं? पिछले तीन बार से निगम में भाजपा की सत्ता रही है। चौथी बार सत्ता बरकरार रखना पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है। वैसे भी प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में पार्टी इस बात का रिस्क नहीं उठा सकती कि इस बार निगम की सत्ता हाथ से निकल जाए।
दूसरी ओर कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर फिलहाल कोई सरगर्मी नहीं दिख रही है। हालांकि वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए अनेक दावेदार सामने आए है। उन्होंने बकायदा पार्टी को आवेदन भी दिया है। ज्यादातर लोग तो तैयारियों में भ