- Hindi News
- दो इकाइयों से उत्पादन शुरू होने में लगेगा समय
दो इकाइयों से उत्पादन शुरू होने में लगेगा समय
छत्तीसगढ़राज्य पावर जनरेशन कंपनी के कोरबा पूर्व प्लंाट की एक डीएसपीएम प्लंाट की एक यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू होने में कुछ समय और लगेगा। जनरेशन कंपनी के दो इकाईयों से बिजली नही बन रही है।
राज्य पावर जनरेशन कंपनी के कोरबा पूर्व प्लांट में 50 मेगावाट क्षमता के एक इकाई से बिजली उत्पादन बंद है। प्रबंधन के अनुसार वार्षिक रखरखाव के लिए इस यूनिट से उत्पादन बंद किया गया है। यहां की अन्य पांच इकाईयों से बिजली का उत्पादन जारी है। 120 मेगावाट के दोनों इकाई से क्षमता के अनुसार बेहतर बिजली उत्पादन हो रहा है। चालू इकाईयों से प्लंाट में लगभग 300 मेगावाट की लोड पर िबजली का उत्पादन हो रहा है। इसी तरह जनरेशन कंपनी के डीएसपीएम प्लंाट में 250 मेगावाट के दूसरी यूनिट का रखरखाव जारी है। जिसके कारण इस यूनिट से उत्पादन ठप है। वर्तमान मंें यहा 250 मेगावाट की एक यूनिट से ही उत्पादन हो रहा है। प्रबंधन के अिधकारियों के अनुसार इन दोनों इकाईयों से सुधार मंे कुछ समय और लग सकता है। ठंड के कारण बिजली की मांग कम होने के कारण बिजली आपूर्ति को लेकर दबाव की िस्थति फिलहाल नही है। प्लांटो में बिजली उत्पादन की िस्थति पर गौर करें तो बुधवार को जनरेशन कंपनी के 1340 मेगावाट के एचटीपीपी प्लांट से 1270 मेगावाट की लोड पर बिजली का उत्पादन हो रहा था। कोरबा पूर्व से 300 मेगावाट पर बिजली बन रही है। बिजली जरूरतों को ध्यान में रखकर बांगो हाइडल प्लंाट की दो इकाईयों से भी 80 मेगावाट बिजली बन रही है। फिलहाल बिजली की मांग आपूर्ति का अंतर सामान्य बना हुआ है।
कोरबा पूर्व प्लंाट मंे उत्पादन िस्थति
इकाईक्षमता उत्पादन
1 50 मेेगावाट 36
2 50 मेगावाट 34
3 50 मेगावाट 0
4 50 मेगावाट 45
5 120 मेगावाट 95
6 120 मेगावाट 90
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र।