जुआ खेलते चार गिरफ्तार
कोरबा | पालीथाना क्षेत्र के ग्राम केराझरिया में मंदिर के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक केराझरिया निवासी नरेन्द्र दास पनिका, अजय कुमार सिंह, मदन लाल अंजोर दास मंगलवार की रात 8 बजे मंदिर के पास जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर एएसआई दिलाराम मनहर के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी।