नगर निगम में अब तक 87 नामांकन दाखिल
नगरीयनिकाय चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन निर्वाचन कार्यालय में नामांकन लेने जमा कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर निगम की पहली महापौर श्याम कंवर ने भी नामांकन पत्र लिया है। भाजपा से राखी तारक ने नामांकन जमा करा दिया है। वहीं पार्षद के लिए 61 लोगों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन जमा कराया। अब तक 87 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं। जिसमें महापौर के तीन शामिल हैं। साथ ही 70 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है।
नामांकन लेने और जमा करने के लिए दो दिन ही शेष रह गए हंै। ऐसे में अभ्यर्थी उनके समर्थकों की भीड़ निर्वाचन कार्यालय में बढ़ने लगी है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची अब तक जारी नहीं किया है। जिससे पार्टी से टिकट लेने की आस लगाए बैठे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। ऐसे लोग भी अब नामांकन पत्र ले लिया है। वहीं अनेक लोगों ने तो पार्टी के प्रत्यशी के तौर पर नामांकन जमा भी कर दिया है। ऐसे पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या शुक्रवार को नामांकन लेने जमा कराने के लिए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। पांचवें दिन भी सबसे ज्यादा नामांकन जमा 1 से 23 वार्ड के अभ्यर्थियों ने किया। यहां 27 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल कराया है। वहीं 25 लोगों ने नामांकन भी प्राप्त किया है। इसी तरह वार्ड 24 से 26 के बीच 22 लोगों ने नामांकन भरा। 27 लोगों ने नामांकन लिया है। वार्ड 47 से 67 के 11 लोगों ने पांचवें दिन नामांकन जमा कराया और 18 ने नामांकन प्राप्त किया है।
भाकपा प्रत्याशियों ने निकाली रैली
भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को रैली निकालकर नामांकन जमा कराया। उनके साथ पार्टी के नेता हरिनाथ सिंह, एमएल रजक समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। पार्टी ज्यादातर बालको क्षेत्र के कुछ वार्डों में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है।
महापौर के तीन, पार्षद के 84 का नामांकन जमा
पिछलेपांच दिनों के दौरान महापौर पद के लिए तीन लोगों ने अब तक नामांकन जमा कराया है। इनमें भाजपा से डॉ. हरिकांति दुबे राखी तारक, निर्दलीय राजमति यादव शामिल है। वहीं 67 वार्ड से अब तक 84 लोगों ने नामांकन दाखिल करा दिया है। शनिवार को नामांकन जमा कराने वालों की संख्या कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। इस हिसाब से निर्वाचन कार्यालयों में तैयारी की गई है।
भाजपा से महापौर पद के लिए नामांकन लेती श्याम कंव