- Hindi News
- कोरबा पूर्व पावर प्लांट की एक यूनिट हुई ट्रिप
कोरबा पूर्व पावर प्लांट की एक यूनिट हुई ट्रिप
छत्तीसगढ़राज्य पावर जनरेशन कंपनी के कोरबा पूर्व प्लंाट की एक नंबर की यूनिट ट्रिप हो गई है। इसके साथ ही कंपनी के तीन प्लांटों की तीन इकाईयों से बिजली नहीं बन रही है। दो को रखरखाव के लिए पहले से ही बंद रखा गया है। वहीं एक अन्य यूनिट मे तकनीकी खराबी आने से उत्पादन बंद है।
राज्य पावर जनरेशन कंपनी के कोरबा पूर्व प्लांट में 50 मेगावाट क्षमता की एक नंबर की इकाई के ट्रिप हो जाने के कारण से बिजली उत्पादन बंद है। प्रबंधन के अनुसार सुधार जारी है, उत्पादन जल्द शुरू करने की काेशिश की जा रही है। यहां चार इकाईयों से बिजली का उत्पादन जारी है। 120 मेगावाट के दोनों इकाई से क्षमता के अनुसार बिजली उत्पादन हो रहा है। यहां चालू चार इकाईयों से 250 मेगावाट की क्षमता से िबजली का उत्पादन हो रहा है। शुक्रवार को 1340 मेगावाट के एचटीपीपी प्लांट से 1250 मेगावाट की लोड पर बिजली का उत्पादन हो रहा था। कोरबा पूर्व से 250 मेगावाट पर बिजली बन रही है। बिजली की मांग आपूर्ति का अंतर सामान्य बना हुआ है। डीएसपीएम प्लांट में एक इकाई से बिजली उत्पादन बंद है।
28 नवंबर से यूनिट रखरखाव के लिए बंद किया गया है। फिलहाल कोरबा पूर्व की दाे डीएसपीएम प्लांट की एक यूनिट से बिजली नहीं बन रही है।
कोरबा पूर्व प्लंाट मंे उत्पादन िस्थति
इकाईक्षमता उत्पादन
1 50 मेेगावाट 00
2 50 मेगावाट 34
3 50 मेगावाट 00
4 50 मेगावाट 45
5 120 मेगावाट 95
6 120 मेगावाट 90