- Hindi News
- भाजपा के साथ कांग्रेस में भी बगावत के सुर तेज
भाजपा के साथ कांग्रेस में भी बगावत के सुर तेज
भाजपाकांग्रेस ने भले ही अब तक अपने प्रत्यािशयों की अंतिम सूची जारी नहीं की है। लेकिन बगावत की आग कम होने की बजाए बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को भी नाराज पार्टी के पार्षद नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भी ले लिया है। चयन समिति में शामिल नेताओं को भी कोसने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।
शारदा विहार के पार्षद टिकम राठौर ने भी पार्टी को अलविदा कहने के लिए नामांकन ले लिया है। इसी तरह भाजपा के राजा गुप्ता ने टिकट की आस समाप्त होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन खरीदा। बगावत शहरी क्षेत्र के वार्डों में सबसे ज्यादा दिख रही है। वार्ड 6 से पार्टी ने प्रेम मदान पर भरोसा जाहिर करने का संकेत दिया है। यहां से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश पोद्दार, संजय पाण्डेय समेत अन्य लोगों ने दावेदारी की थी।
इसी तरह वार्ड 4 में बोध सिंह ठाकुर का नाम सामने आते ही पुराने भाजपाईयों के तेवर चढ़ गए थे। वार्ड क्रमांक 22 में पार्टी ने मंजू सिंह के नाम पर सहमति का संकेत दिया है। जिससे क्षेत्र के ज्यादातर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता नाराज हो गए हंै। वार्ड 12 में नवीन अरोरा का विरोध पार्षद टिकम राठौर समेत अन्य लोग कर रहे हैं। वार्ड क्रमांक 5 में भी भाजपा ने सचदेवा के नाम पर प्रारंभिक सहमति दिखाई है। यहां से वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व पार्षद ज्योति पाण्डेय को आला नेताओं ने प्रत्याशी बनाने का आश्वासन पहले दे रखा था। ऐसे में पार्टी के लोग आरोप लगा रहे है कि कांग्रेस पर निष्ठा रखने वाले को भाजपा प्रत्याशी बनाने से पार्टी को नुकसान होना तय है।
कांग्रेस के पैनल में भी नाम भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
वार्डक्रमांक 51 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। यहां भाजपा की संभावित सूची ने जिस अनिता सिंह का नाम शामिल बताया गया है, उसका नाम कांग्रेस के पैनल में भी शामिल है। सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड से कांग्रेस ने श्यामा महंत, ज्योति यादव अनिता सिंह का नाम पैनल में शामिल किया था। साथ ही उनका नाम लगभग तय भी माना जा रहा था। लेकिन क्षेत्र के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने उनके नाम पर विरोध जताया था। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि 30 नवंबर को अनिता सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है। कभी पार्टी के प्रति समर्पित भी नहीं रही है। इसके बाद भी भाजपा नेताओं ने उन्हें प्रत्याशी बनाने के लिए ल