- Hindi News
- कांग्रेस से रेणु अग्रवाल हो सकती हैं महापौर प्रत्याशी
कांग्रेस से रेणु अग्रवाल हो सकती हैं महापौर प्रत्याशी
कोरबा | नगरनिगम चुनाव में कांग्रेस से विधायक जयसिंह अग्रवाल की प|ी रेणु अग्रवाल प्रत्याशी होंगी। शुक्रवार को रायपुर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में राय सुमारी के बाद रेणु के नाम पर मुहर लगाई गई है। इसकी अब औपचारिक घोषणा बाकी है। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गई है।
नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में नगर निगम नगर पालिका दीपका का चुनाव होना है। नामांकन के लिए मात्र दो दिन का समय बाकी है। शनिवार सोमवार को ही नामांकन भरे जाएंगे। लेकिन भाजपा के साथ कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। दिल्ली के बाद कांग्रेस की बैठक रायपुर में हुई। महापौर के दावेदार सक्रिय थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. चरणदास महंत ने कांग्रेस पदाधिकारियों को रायपुर बुला लिया था। विधायक जयसिंह अग्रवाल के साथ उनके समर्थक भी डटे हुए थे। दोपहर में नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के नामों पर चर्चा की गई। आखिरकार डा. महंत ने रेणु अग्रवाल के नाम पर सहमति जता दी है। उनके अलावा जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हरीश परसाई की प|ी शोभना परसाई, उपाध्यक्ष धरम निर्मले की प|ी, सुमन निर्मले, प्रदेश कांग्रेस की पूर्व सचिव उषा तिवारी पार्षद अर्चना उपाध्याय ने भी दावेदारी की थी। सभी डा. महंत समर्थक हैं। साथ ही नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष पद के लिए भी सहमति बना ली गई। सभी 67 वार्डों में प्रत्यािशयों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। रेणु अग्रवाल एक माह पहले से ही सक्रिय हो गई थीं। लगभग सभी वार्डों का एक बार दौरा कर चुकी हैं।
टिकट वितरण में हो गई राजनीति
जिलेमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. चरणदास महंत के ही समर्थक हैं। शहर में जोगी समर्थक अब गिनती के बच गए हैं। पहले से यह तय हो गया था कि महंत की अनुसंशा से ही टिकट फायनल होगी। इस वजह से महंत का दूसरा खेमा दावेदारी से बच रहा था। अचानक महंत ने ही कई लोगों का बायोडाटा मंगा लिया। इससे लग रहा था कि लीक से हटकर टिकट वितरण हो सकता है। आखिर में वही हुआ जो पहले से तय था।
महंतको ढूंढते रहे कांग्रेसी वे सारागांव के लिए रवाना
रायपुरप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तक कोरबा नगर निगम के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हो गई। इसके बाद डॉ. चरणदास महंत सारागांव के लिए रवाना हो गए। बड़ी संख्या में महंत का इंतजार कर रहे उ