पराशर विधिक परिषद के सदस्य
कोरबा | शहरके अधिवक्ता रविंद्र पराशर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के चुनाव में सदस्य चुने गए। रविंद्र पराशर जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य है। राज्य विधिक परिषद के लिए हुए चुनाव में सदस्यों के लिए शुक्रवार को मतगणना हुई जिसमें वे निकटतम प्रतिद्वंदियों को पटखनी देकर सदस्य बने। उनके सदस्य बनने पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर फैल गई।
----------------------------