पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंडिंग मामलों को समय के भीतर निपटाएं थानेदार : पवन देव

पेंडिंग मामलों को समय के भीतर निपटाएं थानेदार : पवन देव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | बिलासपुररेंज के आईजी पवनदेव ने शुक्रवार को एसपी आफिस में जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक पेंडिंग मामलों की बारिकी से समीक्षा करते हुए थानेदारों को जल्द ऐसे मामलों के निराकरण के लिए कहा। निकाय चुनाव और बढ़ते सड़क हादसों के संबंध में भी उन्होंने अधिकािरयाें जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

दिसंबर वर्ष का एंडिंग मंथ होने की वजह से आईजी पवनदेव अपने रेंज के सभी जिलांें में क्राइम मीटिंग लेकर पेंडिंग मामलों के निराकरण निकाय चुनाव की तैयारी पर जोर दे रहे हैं। इसके तहत आईजी पवनदेव ने कोरबा पहुंचकर शुक्रवार को एसपी आफिस में क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान एसपी अमरेश मिश्रा, एएसपी डा. लाल उमेद सिंह, सीएसपी कीर्तन राठौर, एसडीओपी संजय महादेवा समेत सभी थाना-चौकी के प्रभारी उपस्थित थे। आईजी ने हर थाना में मौजूद प्रत्येक पेंडिंग प्रकरण की समीक्षा लेते हुए थानेदारों की क्लास ली। कई थानेदारों को फटकार भी लगी। आईजी ने पेंडिंग प्रकरणों की विवेचना में आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करते हुए त्वरित जांच और माह के शेष बचे दिन के भीतर उन मामलों के निराकरण करने के लिए थानेदारों को निर्देशित किया। उन्होंने एसपी अमरेश मिश्रा समेत सभी राजपत्रित अधिकािरयों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

मतदान के लिए प्रर्याप्त बल रहेगा

आईजीपवनदेव ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने सभी जिला से जरूरी बल की जानकारी मांगी है। रेंज स्तर पर बल तैनाती की तैयारी की जाएगी। जिन जिलों में ज्यादा बल है और वहां तैनाती कम बल की होनी है तो ऐसे जिलों के बल को जरूरी जिलों में भेजा जाएगा। ज्यादा जरूरी हुआ तो ही मुख्यालय से अतिरिक्त बल मांगा जाएगा। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से निपटाया जाएगा।

सड़कहादसों पर कमी लाने प्रयास

जिलेमें बढ़ते सड़क हादसों के संबंध में आईजी पवनदेव ने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए उनके द्वारा कार्ययोजना बनाई गई है। रेंजस्तर पर सभी जिलों के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज की मीटिंग लेकर उन्हें इसके संबंध में जानकारी दी गई है। सड़क हादसों पर नियंत्रण यह प्राथमिकता में रखी गई है। बस, आटो को भी ट्रैिफक रूल्स के तहत चलवाया जाएगा।

मीटरशिफ्टिंग घोटाले में साक्ष्य संकलन

उन्होंनेबताया कि जिले में हुए मीटर शिफ्टिंग अन्य घोटाले की जांच एसआईटी कर रही है। जाे