सारदा का अविर्भाव दिवस आज
कोरबा | रामकृष्णविवेकानंद सेवा समिति के तत्वावधान में सारदा देवी का 162वां अविर्भाव दिवस मुड़ापार स्थित कालीबाड़ी 13 दिसंबर की शाम को मनाया जाएगा। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए है। जिसमें सभी भागीदारी निभाएंगे। समिति के सचिव डॉ.आशीष पाल ने अनुष्ठान में सेवा समिति के सभी मित्रों परिजनों से शािमल होने की अपील की है।