पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सलोरावासियों ने जाना योग के गुर

सलोरावासियों ने जाना योग के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | भारतीस्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में आदर्श ग्राम सलाेरा में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक संजय कुर्मवंशी हृदयेश्वरी साहू ने ग्रामीण शिविरार्थियों को आसन प्राणायाम से अवगत कराया। योगिक जागिंग सूर्यनमस्कार दुर्गेश राठौर ने कराया। भारत स्वाभिमान न्यास प्रभारी सुरेन्द्र पटले ने प्राणायाम जड़ी बूटी के बारे में जानकारी दी। आयुर्वेदाचार्य डॉ.नागेन्द्र शर्मा ने नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दिए। युवा भारत जिला प्रभारी संजय कुर्मवंशी ने ग्रामीणों को स्वदेशी के बारे में जागरुक किया एवं स्वदेशी सामान भेंट किया। इस अवसर पर बोधराम केंवट, अंगदराम यादव, हरीराम, दाऊराम, जितेन्द्र केंवट, राधेलाल, सहसराम, छतराम, प्रार्थना हलवाई, उपस्थित थे।