पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्र मतगणना कक्ष का निरीक्षण

प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्र मतगणना कक्ष का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय निर्वाचन के तहत नगर निगम के लिए नियुक्त प्रेक्षक प्रेमकुमार (भारतीय वन सेवा) ने शुक्रवार को अनेक मतदान केंद्रों के साथ ही मतगणना स्थल पहुंच कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रेक्षक कुमार ने मतदान केंद्र लालघाट, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल एमजीएम स्कूल, परसाभाठा चौक स्थित चंद्रोदय स्कूल भदरापारा स्थित स्कूल के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को मतदान केंद्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र, वार्ड का नाम, मतदान दिवस समय की जानकारी प्रदर्शित करने कहा। प्रेक्षक ने मतगणना स्थल पालीटेक्निक कालेज पहुंचकर स्ट्रांग रूम मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता सूची रखने के निर्देश दिए। मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देखकर मतदान कर सकते हैं।

प्रेक्षक के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, लायजनिंग अधिकारी कार्यपालन अभियंता अरूण कुमार शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी डा. शिरीन लाखे भी उपस्थित थे।

मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते प्रेक्षक प्रेम कुमार।