- Hindi News
- नगर निगम में 31 मतदान केंद्र अति संवेदनशील
नगर निगम में 31 मतदान केंद्र अति संवेदनशील
नगरीयनिकाय चुनाव के दौरान शहरी निकाय नगर पालिक निगम कोरबा में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। क्योंकि जिले के अन्य निकाय के मुकाबले यहां 31 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। वही महज 20 फीसदी केंद्र ही सामान्य है।
नगरीय निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट से रोक हटने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही निर्वाचन की तैयारी शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियाें की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। वहीं उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने में जुटे हैं। जिला पुलिस ने भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से निकाय चुनाव निपटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व के चुनावों के आधार पर मतदान केंद्रों का वर्गीकरण करते हुए संवेदनशील, अति संवदेनशील सामान्य केंद्र भी तय कर लिया गया है। पुलिस के लिए अन्य निकाय में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। लेकिन शहरी निकाय नगर पालिक निगम में संवेदनशील अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या अधिक होने से शांतिपूर्ण मतदान के लिए मशक्कत जरूर करनी पड़ सकती है। क्योंकि नए परिसिमन के अनुसार कोरबा निकाय के 67 वार्डो में कुल 269 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करीब 60 फीसदी 187 केंद्र संवेदनशील है। वही लगभग 10 फीसदी 31 (ढाई दर्जन) केंद्र अतिसंवेदनशील माने गए हैं। सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या महज 20 फीसदी है। स्थानीय वार्ड के पार्षद के लिए चुनाव होने के कारण लगभग सभी वार्डों में प्रत्याशियों उनके कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बनने की संभावना है। इसलिए पुलिस को मतदान से पहले चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान भी तनाव की स्थिति को संभालना पड़ सकता है। हालांकि जिले में दो चरणों में निकाय चुनाव में होने और जिला बल में प्रर्याप्त बल होने के अलावा रिजर्व मंें भी बल मिलेगा। इस कारण पुलिस अधिकारी शांतिपूर्ण ढंग से निकाय चुनाव निपटाने की बात कह रहे हैं।
शांतिपूर्ण चुनाव होगा
^निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा। मतदान केंद्रों में पुलिस जवानों की प्रर्याप्त तैनाती रहेगी। पहले चरण के निकाय में चुनाव कराने के बाद बल दूसरे चरण का मतदान भी कराऐंगी। अमरेशमिश्रा, एसपी
मतदान केंद्रों की स्थिति
निकायमतदान केंद्र संवेदनशील अति संवेदनशील सामान्य
कोरबा 67 187 31 78
दीपका 21 15 02 12