पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वंदना प्लांट के कामगारों ने किया हड़ताल

वंदना प्लांट के कामगारों ने किया हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वंदनाविद्युत लिमिटेड कंपनी सलोरा छुरी में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने शुक्रवार को कामबंद हड़ताल कर दिया है। प्लांट के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना देने के साथ ही प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में वंदना विद्युत लिमिटेड कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कामबंद हड़ताल कर दिया। पिछले दिनों हुई बैठक में दिए गए आश्वासन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारी नाराज हैं। कर्मचारियों के अनुसार समस्या को लेकर पिछले दिनों प्लंाट प्रंबंधक को पत्र लिखा गया था। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने की मांग रखी गई थी। इसे लेकर इरेक्टर हॉस्टल में प्रबंधन के अिधकारियों साथ बैठक भी हुई, जिसमें 15 दिनों का समय देते हुए प्रबंधन से समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। साथ ही यह कहा था कि 10 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर कामबंद हड़ताल किया जाएगा। इसकी िजम्मेदारी प्रबंधन की होगी। लेकिन प्रबंधन ने कर्मचारियों की समस्या का निराकरण नहीं किया है। िजसे लेकर यहां के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पूर्व घोषणा के तहत कर्मचारियों ने शुक्रवार को कामबंद हड़ताल कर दिया है। कामगारों की मांग पर प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है।

ये है प्रमुख मांगंे

1.प्रोवेेशन अवधि पूरा करने वाले कर्मचारियों की नियमितिकरण हो।

2. कर्मचारियों कों पंजीकृत प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित किया जाए।

3. जिन कर्मचारियों का ग्रेडेशन नहीं हुआ है। उनका ग्रेडेशन किया जाना चाहिए।

4. छंटनी किए गए कर्मचारियों को ईपीएफ सहित अन्य तरह से अंतिम भुगतान राशि प्रदान किया जाना चाहिए।

5. पूर्व में कंपनी ने िजन कर्मचारियों को छंटनी कर बाहर निकाला था, उनको पुन: काम पर लिया जाना चाहिए।

प्रबंधन कर रहा मनमानी

प्रबंधनकर्मचारी हितों को दरकिनार कर लगातार मनमानी अन्याय कर रहा है। श्रमिकों का शोषण हो रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगा। रविन्द्रसाहू, महामंत्री,छबिउकसं, वंदना विद्युत

मजदूरोंमें आक्रोश है

मजदूराेंने काम ठप कर दिया, प्रबंधन की ओर से बार-बार आश्वासन दिया जाता है। लेकिन समस्याओं के निराकरण की ओर ध्यान नहीं है, जिसके कारण उनकाे आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़