- Hindi News
- हाई कोर्ट के न्यायाधीश शर्मा का प्रवास आज
हाई कोर्ट के न्यायाधीश शर्मा का प्रवास आज
कोरबा | छत्तीसगढ़उच्च न्यायालय के न्यायाधीश टीपी शर्मा 13 दिसंबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10.30 बजे करतला कोर्ट का निरीक्षण करेंगे तथा न्यायिक अधिकारियों, बार सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठक लेंगे। सुबह 11.30 बजे करतला से प्रस्थान कर 12.30 बजे कोरबा पहुंचेंगे। भोजन पश्चात जिला न्यायालय का निरीक्षण, वीडियो कान्फ्रेंसिंग सिस्टम न्यायालय के जजमेंट आर्डर की सत्यापित प्रतिलिपि संबंधी आधुनिक सेवा का उदघाटन करेंगे। दोपहर 2 बजे बार के सदस्यों के साथ बैठक, दोपहर 3 बजे विधिक साक्षरता शिविर ला कालेज के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4 बजे कटघोरा प्रस्थान कर कटघोरा न्यायालय का निरीक्षण, न्यायिक अधिकारियों बार सदस्यों की बैठक लेंगेे। शाम 5.30 बजे रतनपुर के लिए रवाना होंगे।